फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विशाल ठाकुर बोले- एसपीयू का दायरा बहाल कर स्थायी परिसर का निर्माण करे प्रदेश सरकार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2022 में हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मंडी में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी, लेकिन 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके विकास की दिशा में कदम बढ़ाने के बजाय इसे सीमित कर रही है। विशाल ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर था, लेकिन अब यह केवल दो जिलों तक सीमित होकर रह गया है। उन्होंने मांग की कि मंडी विश्वविद्यालय का दायरा तुरंत बहाल किया जाए और विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। बताया कि 3 दिसंबर 2025 को एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर इन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने छात्राओं पर लात और घूंसे तक बरसाए, जिससे प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की मानसिकता उजागर होती है। विद्यार्थी परिषद ने संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। परिषद कार्यकर्ताओं ने इसके लिए आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें