फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने लिया जायजा

किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस बार हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मौके पर जाकर जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारी तथा डीसी मंडी अपूर्व देवगन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अजय टम्टा ने कहा कि मानसून के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है और केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि इसे जल्द से जल्द सुचारू रूप से बहाल किया जाए। उन्होंने झलोगी में क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर का भी दौरा किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा और मरम्मत कार्य तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपमा सिंह ने भी NH-003 (मंडी–कोटली राजमार्ग) से जुड़ा मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजमार्ग निर्माण में लगी गावर कंपनी मनमानी कर रही है और समय पर कार्य पूरा नहीं कर रही। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मार्ग की स्थिति पर चिंता जताई थी। उसके बाद सरकार ने यह काम सूर्या कंपनी से हटाकर गावर को दिया था, लेकिन गावर कंपनी भी अपेक्षित काम नहीं कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों की जीवनरेखा है और इसके रखरखाव व मरम्मत में तेजी लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अजय टम्टा और जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर जल्द ही मार्ग को पूरी तरह बहाल करेंगी ताकि लोगों को आवाजाही में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें