फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगणी मोड़ में एनएच पर गिरे पत्थर, चपेट में आने से बाल-बाल बचे वाहन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 10:37 PM IST

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के समीप जोगणी मोड़ पर सोमवार रात करीब 9:20 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरे। इनकी चपेट में आने से वाहन बाल बाल बचे। गिर रहे पत्थरों को देखते हुए एनएच पर दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। फिलहाल बारिश व खतरे को देखते हुए यातायात रोक दिया है। मंडी से कुल्लू वाया कटौला कमांद सड़क मरोगी मोड़ के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गई। जबकि भूस्खलन व पत्थर गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली एनएच पंडोह के समीप कैंची मोड़ और मून होटल के समीप डयोड व जोगनी मंदिर के पास बंद हो गया है। बारिश के बीच अब दोनों मार्ग मंगलवार सुबह ही खुलने की उम्मीद है। एनएच ओर दोनों तरफ वाहन फंस गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें