फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 2024 में ठाना था कि विंटर क्वीन बनना है, 2026 में खिताब जीतकर ले आई मंडी की स्नेहा

मंडी शहर निवासी 20 वर्षीय स्नेहा ने मिस विंटर क्वीन के खिताब को अपने नाम करके दो साल पहले देखे सपने को पूरा कर दिखाया है। मिस विंटर क्वीन का खिताब जीतने के बाद मंडी पहुंचने पर स्नेहा अपने परिवार सहित मीडिया से मुखातिब हुई। स्नेहा ने बताया कि वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। दो वर्ष पहले उन्होंने डांस कंपीटीशन के लिए अप्लाई किया तो उस दौरान उनके गुरू ने उन्हें मिस विंटर क्वीन के लिए भी अप्लाई करने को कहा था। उस वक्त मिस फिटनेस का खिताब अपने नाम किया और उसी वक्त ठान लिया था कि मिस विंटर क्वीन के खिताब को भी हासिल करना है। उसके बाद स्नेहा ने इसके लिए खूब मेहनत की और 2026 में इस खिताब को अपने नाम कर लिया। स्नेहा ने बताया कि उसे गुरूजनों का बहुत ज्यादा सहयोग मिल रहा है। गत वर्ष वह मिस नॉर्दन की थर्ड रनरअप भी रह चुकी हैं। अब उनका सपना हिमाचल और भारत का प्रतिनिधित्व करने का है। स्नेहा की माता अंजू शर्मा गुरू गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने आज यह खिताब जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। परिवार को बेटी की इस उपलबिध पर बहुत ज्यादा खुशी है। उन्होंने बताया कि बेटी को आगे बढ़ने में परिवार की तरफ से पूरा सहयोग है और आगे भी यह सहयोग इसी तरह से जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें