फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: प्रो. अनुपमा सिंह बोलीं- महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज

पंडोह के सियोग स्थित नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हणोगी माता मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रो वाइस चांसलर एसपीयू प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीत किरण द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अस्मिता योगासन के जिला सेक्रेटरी लकी वालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को योगासन के महत्व के बारे में बताया और अस्मिता योजना के उद्देश्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर अरेना, दीक्षा, हर्षिता नेगी, धनिष्ठ और डोलमा की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराहनीय रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें