फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: प्रकाश चंद ने लडभड़ोल कॉलेज में संभाला प्राचार्य का कार्यभार, 33 वर्षों का है लंबा अनुभव

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में प्रकाश चंद ने बतौर प्राचार्य कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्रकाश चंद के पास महाविद्यालय स्तर पर अध्यापन का 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसका लाभ अब लडभड़ोल क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा। गौरतलब है कि लडभड़ोल में कार्यभार संभालने से पूर्व प्रकाश चंद राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने लंबे शैक्षणिक सेवाकाल के दौरान उन्होंने शिक्षण, प्रशासन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रहेगी प्राथमिकता प्राचार्य की कुर्सी संभालने के बाद प्रकाश चंद ने महाविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें