फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ग्राम पंचायत टांडू के लोगों ने डीसी मंडी से मिलकर लगाई कार्रवाई की गुहार

पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत पधर से लेकर मंडी तक बनाई जा रही सड़क के सही काम न होने की शिकायत को लेकर आज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा की अध्यक्षता में मिला। ग्रामीणों ने डीसी मंडी को बताया कि पधर से लेकर मंडी तक हाईवे निर्माण हो रहा है। इसमें कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई कलवर्ट के कारण से घरों और खेतों को खतरा पैदा हो गया है। हाइवे निर्माण के चलते बहुत से लिंक रोड़ भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने डीसी मंडी से इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा ने बताया कि डीसी मंडी ने उन्हें इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों सहित मौके पर आकर सारी स्थिति का जायजा लेने का भरोसा भी दिलाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें