फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के दिए चार टिप्स, बताई रणनीति

धर्मपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने रजत ठाकुर की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के चार सूत्री मंत्र दिए और आगामी चुनावों को लेकर उत्साह बढ़ाया। धर्मपुर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में सिद्धार्थन ने कहा कि यदि कार्यकर्ता चार बातों को अपने काम में उतार लें, तो पार्टी के प्रत्याशी को कोई हरा नहीं सकता। पहला मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि पैर में चक्कर होना चाहिए यानि जिसने संगठन की जिम्मेदारी ली है, उसे बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक लगातार सक्रिय रहना चाहिए। इससे बूथ भी मजबूत होगा और पार्टी भी। दूसरे मंत्र में उन्होंने कहा कि मुंह में शक्कर होनी चाहिए। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं को मीठा बोलना चाहिए, क्योंकि मधुर वाणी से लोग सहज रूप से जुड़ते हैं। अपनी वाणी को वाण नहीं, शक्कर बनाइए। तीसरा मंत्र था कि दिल में आग होनी चाहिए। कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक कार्य को उत्साह और लगन के साथ करने का संकल्प हर कार्यकर्ता में होना चाहिए। चौथा मंत्र सिर में बाग होना चाहिए बताया। उन्होंने समझाया कि कार्यकर्ता का स्वभाव शांत और शीतल होना चाहिए। यदि हम डंडा दिखाएंंगे तो लोग दूर हो जाएंगे, इसलिए सिर पर हमेशा शीतलता का बाग रखें। सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लक्ष्य केवल 2027 का नहीं, बल्कि 2047 का होना चाहिए, ताकि धर्मपुर से लेकर शिमला और दिल्ली तक पार्टी मजबूत बने और देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा की जीत बिहार से भी बड़ी होगी। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने बूथ और गांवों में लोगों को इस बारे में जागरूक करें। सिद्धार्थन ने सभी कार्यकर्ताओं से 4 दिसंबर को हर बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को धर्मशाला पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर रजत ठाकुर, संजीव कटवाल, हिरालाल, तिलकराज शर्मा, सुरेश शर्मा, वंदना गुलेरिया, प्रियव्रत शर्मा, जगदीश चंद बिट्टा, राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें