फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आज एकदिवसीय मॉडल प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर के कर-कमलों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में समाजशास्त्र विषय से संबंधित विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं अवधारणाओं पर विद्यार्थियों द्वारा मॉडल तैयार किए गए, जिनमें सामाजिक विकास, ग्रामीण विकास, तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. संगीता कुमारी ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने का प्रयास करता रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें