फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल में स्मार्ट मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने निकाली रोष रैली

लडभड़ोल क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध उग्र हो गया है। बुधवार को त्रैम्बली सहित विभिन्न महिला मंडलों ने लडभड़ोल बाजार से विद्युत कार्यालय तक जोरदार रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने से पहले बदहाल स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को 'स्मार्ट' बनाए।.इससे पहले मंगलवार को भी महिलाओं ने मीटर लगाने आए कर्मचारियों को गांव से बैरंग लौटा दिया था। इसके अलावा, महिलाओं ने विद्युत कार्यालय के कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बिना अनुमति अंदर जाने से रोक दिया गया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि बुनियादी सुविधाएं सुधरने तक वे किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें