फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मनीश कंवर बोले- जब सीएम सुक्खू ने सरकाघाट के संस्थान डिनोटिफाई किए तब कहां थे कांग्रेसी

सरकाघाट में मेडिकल यूनिवर्सिटी को लेकर गर्माई राजनीति के चलते पहले जहां कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं अब इन आरोपों का सरकाघाट मंडल भाजपा ने जबाव देकर कांग्रेसियों पर कई तंज कसे हैं। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकाघाट मंडल भाजपा के प्रवक्ता मनीश कंवर ने कहा कि सरकाघाट में जो विकास हुआ है वो पूर्व की भाजपा सरकारों और जयराम ठाकुर की देन है। आज यूनिवर्सिटी को लेकर हो हल्ला करने वाले कांग्रेसी उस वक्त कहां थे जब सीएम सुक्खू ने सरकाघाट के संस्थानों को डिनोटिफाई किया था। उन्होंने कहा कि सरकाघाट मंडल भाजपा यूनिवर्सिटी को सरकाघाट में खोलने के विरोध में बिल्कुल भी नहीं है। खुद बल्ह से कांग्रेस के नेता ही इसका विरोध कर रहे हैं। मनीश कंवर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जयराम ठाकुर ने सरकाघाट अस्पताल के लिए धन की व्यवस्था करवाई, पॉलिटेक्निक कॉलेज दिया था, बल्द्वाड़ा में मिनी सचिवालय और अन्य कई सौगातें सरकाघाट को दी। लेकिन मौजूदा सरकार ने इन सौगातों को छिनने का ही काम किया। आज अगर सीएम को सरकाघाट की याद आई है तो उसकी वजह पवन ठाकुर की खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाना है। आज जो सरकाघाट के हितैषी बने हुए हैं उन्हें वहां की जनता नकार चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें