फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल के मुख्य बाजार में दो दुकानों के ताले टूटे, लाखों का माल व नकदी चोरी

लडभड़ोल तहसील के मुख्य बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक कॉस्मेटिक शॉप और एक गिफ्ट सेंटर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना का पता चलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। कॉस्मेटिक दुकान के मालिक शिवम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने शटर का बाहरी कुंडा काटा और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने गल्ले से 20 हजार रुपये कैश, करीब 15 हजार रुपये के कीमती हार और 50-60 हजार रुपये के सामान से भरा एक बड़ा कार्टन चुरा लिया। हालांकि, गल्ले में रखे कुछ खुले पैसे चोर वहीं छोड़ गए। वहीं, एक गिफ्ट सेंटर को भी निशाना बनाया गया। मालिक मुनीश कुमार ने बताया कि सुबह दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर गल्ले से 20 हजार रुपये की नकदी सहित उनके जरूरी व्यक्तिगत दस्तावेज (आधार कार्ड और पैन कार्ड) गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और दुकानदारों के बयान दर्ज किए। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें