फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पांच दिन बाद बहाल हुआ किरतपुर-मनाली फोरलेन, कैंची मोड़ और बनाला के पास खुला रास्ता

लगातार पांच दिनों से बंद पड़ा किरतपुर-मनाली फोरलेन आखिरकार आज सुबह लगभग 11 बजे बहाल कर दिया गया है। पंडोह डेम, कैंची मोड़ और बनाला के पास रास्ता खोलने के बाद अब बड़ी और छोटी गाड़ियों दोनों निकाला जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों इन दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बेहद खराब थे। कैंची मोड़ पर फोरलेन का बड़ा हिस्सा धंस गया था और लगातार गिरते पत्थरों की वजह से बहाली कार्य शुरू करना जोखिम भरा साबित हो रहा था।साथ ही बनाला के पास फोरलेन पर बड़ा भुस्खलन होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। लगातार रास्ता खोलने का कार्य जारी था ओर खराब मौसम के चलते रास्ता पूरी तरह बहाल न हों सका था। बीती रात को भी बारिश के चलते सुबह फिर इन दोनों स्थानों पर पत्थर गिरे।लेकिन जैसे ही सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी, प्रशासन और एनएचएआई की टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया और आखिरकार सुबह 11 बजे के करीब दोनों जगहों पर रास्ता खोल दिया गया। फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों को निकाला जा रहा है, लेकिन सावधानी और सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है। प्रशासन द्वारा मौके पर सुरक्षाकर्मी और मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि रास्ता खोल दिया गया है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में अब भी भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है और मौसम संबंधी अपडेट्स पर ध्यान देने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें