फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- धर्मशाला में कॉलेज छात्रा मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए प्रदेश सरकार, जल्दबाजी में न लिया जाए कोई निर्णय

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत मामले की उच्च स्तरीय और सही जांच करवाने की सलाह प्रदेश सरकार को दी है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। जब शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच घटनाक्रम हुआ था तो उस वक्त भी हमने सरकार को जांच करवाकर कार्रवाई करने की सलाह दी थी। इस मामले में भी हम सरकार को यही सलाह दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर जो तथ्य सामने आए रहे हैं उसमें सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाओं से प्रदेश शर्मशार हुआ है। यह एक हृदयविदारक घटना है और हमारी संवेदनाएं मृतक छात्रा के परिजनों के साथ हैं। जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में हुए धमाके को लेकर भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस धमाके के पीछे एक संगठन का नाम आ रहा है, यदि यह सही है तो फिर यह प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। ऐसी वारदातों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें