फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में दिखेगी छोटी काशी के 500 वर्षों की झलक, नहीं बुलाए जाएंगे कोई भी बाहरी कलाकार

छोटी काशी मंडी का सुप्रसिद्ध 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव इस बार 16 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार के महोत्सव में छोटी काशी के स्वर्णिम 500 वर्षों की झलक देखने को मिलेगी। क्योंकि 2027 में छोटी काशी मंडी की स्थापना को 500 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली आम सभा की बैठक में इन विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन एवं धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि इस बार के महोत्सव में किसी भी बाहरी और महंगे कलाकार को सांस्कृतिक संध्याओं में नहीं बुलाया जाएगा। क्योंकि प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और मंडी जिला सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित है। इसलिए प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने को पूरा मौका दिया जाएगा। चंद्रशेखर ने बताया कि महोत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के लिए विशेष व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रयास गत वर्ष भी किए गए थे और इस वर्ष इनमें और भी अधिक कार्य किए जाएंगे। चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ भावी पीढ़ी जागरूक हो, इसके लिए पूरे महोत्सव में इसे लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। सफाई करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें