विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में आम आदमी पार्टी ने चौंतड़ा, लडभड़ोल, मकरीड़ी, बल्ह व हारगुनैण जोन के पांच अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें चौंतड़ा जोन से विपन कुमार चौहान, मकरीड़ी से नायब सुबेदार रमेश कुमार, भराडू के बल्ह जोन से नायब सूबेदार अशोक भंडारी और हारगुनैण के हराबाग जोन से लेख राज ठाकुर को अध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र जोगेंद्रनगर के विभिन्न बूथों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री भी बनाए हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जोगिंद्रनगर के पूर्व प्रत्याशी एवं नेता रविंद्र पाल ठाकुर ने जोनों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा, विधानसभा कार्यकारिणी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजकुमार, राजमल को उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह, अमर सिंह, ललित कुमार, केहर सिंह, भरत सिंह, जनरल सैकेटरी का कार्यभार देखेगें। प्रवीण कुमार, विजय, अनु, चुनी लाल, नरेंद्र, विजय सिंह को सचिव, दलेर सिंह, आशू, जगदीश, राजेश, शशि, महांशु, प्रदीप कुमार को सह सचिव जबकि मनोज कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र जोगेंद्रनगर के प्रभारी गोबिंद रांगड़ा के द्वारा जारी इस कार्यकारिणी को विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी और जोन अध्यक्षां की घोषणा करने के बाद पूर्व प्रत्याशी रविंद्र पाल ने कहा कि हिमाचल में आप पार्टी तीसरे विकल्प पर विधानसभा चुनावी दंगल में उतरेगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में आप पार्टी के प्रत्याशी चुनावी रण में उतरेगें और प्रदेश में सतासीन होकर 75 लाख आबादी के लोगों के हितों पर पंजाब राज्य की तर्ज पर विकास की नई ईवारत लिखेगी। कहा कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से वितीय संकट गहराया है।