मंडी जिला प्रशासन ने वीरवार को शहर के सेरी मंच पर रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान करके इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने किया। उन्होंने सभी रक्तदानियों का प्रशासन की तरफ से आभार जताया और बताया कि लोगों के द्वारा दिया गया रक्त आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के काम आएगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के उपलक्ष पर प्रशासन द्वारा मांडव हिमईरा के नाम से मेले का आयोजन किया है और उसी के तहत इस शिविर का आयोजन करके रक्त एकत्रित किया जा रहा है। शिविर में जिला उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों, अन्य सरकारी कार्यालयों से आए कर्मचारियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 24वीं बार रक्तदान करने के बाद उपायुक्त कार्यालय में तैनात प्रकाश चंद राव ने और दूसरी बार रक्तदान करने वाले वल्लभ कॉलेज मंडी के छात्र विदुल ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने का आहवान किया। ताकि जरूरत के समय इस रक्त के माध्यम से किसी को नया जीवन दिया जा सके।