फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में लाव लश्कर के साथ पंडालों में विराजमान हुए गणपति

जोगिंद्रनगर में भव्य शोभा यात्रा और पूजा अर्चना के साथ घरों और पंडालों में गणपति विराजमान हो गए हैं इस दौरान शहर बप्पा मौर्या के जयघोष से गूंज उठा। बुधवार दोपहर बाद करीब एक बजे पुराने पंजाब नेशनल बैंक में सजे गणपति पंडाल की पहली शोभायात्रा प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी परिसर से बड़ी धूमधाम से निकाली। गरोड़ू, रेलवे स्टेशन चोक से होते हुए लक्ष्मी बाजार से परिक्रमा करते हुए शहर की आंरभ सीमा गुरूद्वारा परिसर तक निकली शोभायात्रा करीब पांच बजे पंडाल पहुंची। यहां पर गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने पूजा अर्चना के बाद पंडाल में मूर्ति स्थापना की। इससे पहले बुधवार दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान से गणपति की पहली शोभायात्रा शहर में निकली। दोपहर बाद गणपति की शोभा यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा कर ठीक तीन बजे पूरे लश्कर के साथ वापिस पंडाल पहुंची। यहां पूजा अर्चना के साथ गणपति की आरती उतारी गई और गणपति मूर्ति की स्थापना की गई। इधर, चौंतड़ा, बालकरूपी में भी बाल गणेश महोत्सव की भी भव्य शोभायात्रा में शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एक साथ चार पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित होते ही समूचा उपमंडल गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि गणेश महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। 5 सिंतबर को महाआरती उतारी जाएगी। 6 सितंबर को बडोण स्थित खड्ड में गणपति विसर्जित होगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें