फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: फोरलेन निर्माण से पूर्व सैनिक का घर खतरे की जद में, अपने ही घर तक जाने के लिए नहीं बचा रास्ता

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टांडू पंचायत के मेहड गांव के भूतपूर्व सैनिक तिलक राज का दो मंजिला मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया है, जिस कारण पूरे मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। भूतपूर्व सैनिक तिलक राज ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के चलते अब उनके मकान को गिरने का खतरा पैदा हो गया है और जब एनएचएआई ने मंडी पठानकोट नेशनल हाइवे का कार्य कंपनी को सौंपा है कंपनी के वर्करों द्वारा अन्यथा कटिंग की है जिसके चलते उनके घर और आसपास की पूरी जमीन धंस गई है। इस बारे उन्होंने एनएचएआई, जिला उपायुक्त और एसडीएम को कई बार पत्राचार किया लेकिन उसके बावजूद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। फोरलेन निर्माण कार्य की कटिंग के कारण उनके घर का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और उनके घर को जाने वाली सीढ़ियां व आंगन का डंगा हवा में लटक गया है जिस कारण उन्हें अब घर को आने के लिए चार किलोमीटर पैदल चल कर आना पड़ता है। तिलक राज ने कहा कि वे खुद भारत के सैनिक रह चुके हैं और उनका बेटा भी फौज में देश की सेवा कर रहा है उसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि समय रहते यदि एनएचएआई और जिला प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाली बरसात या उससे पहले उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार, एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके पूरे मकान को फोरलेन निर्माण कार्य में ले लिया जाए या उनके घर के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाई जाए ताकि उनके मकान को गिरने का कोई खतरा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें