फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: नशा मुक्त अभियान समिति 2 अक्तूबर को करेगी सामुहिक शपथ ग्रहण के कार्यक्रम

धर्मपुर खंड को नशा मुक्त करने के लिए बनी नशा मुक्त अभियान समिति 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर होने वाली ग्राम सभाओं में नशा मुक्ति के लिए सामुहिक शपथ ग्रहण करने के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसकी रूपरेखा आज अंबेडकर भवन सजाओपीपलु में आयोजित क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. वीना राठौर ने की और रणताज राणा, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह, कमला ठाकुर, ओमचंद, सतीश कुमार आदि कमेटी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। डाॅ. राठौर ने कहा कि पिछले दिनों शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय स्रोत व्यक्ति वर्कशॉप में धर्मपुर खंड में नशे की रोकथाम के लिए बनी अभियान समिति और उसमें जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को काफी सराहा गया है, जिसमें अगले छह महीने सघन अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में नशे के खिलाफ सामूहिक शपथग्रहण कर्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें