फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दिव्यांग महिला से बस में दुर्व्यवहार, एसोसिएशन भड़की

हिमालयन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन ने बस में दिव्यांग महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से उठाया है। आरोप है कि 20 अप्रैल को शिमला से मंडी जा रही दिव्यांग महिला के साथ बस में चालक और परिचालक ने सीट को लेकर अभद्र व्यवहार किया। उपायुक्त से बस परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था की जिला अध्यक्ष हेमलता पठानिया ने कहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस पास की जगह यूडीआईडी कार्ड को मान्यता दी जाए, ताकि दिव्यांगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। कई पात्र दिव्यांगों को अभी तक पेंशन नहीं मिल रही है। रत्ती पुल की दिव्यांग महिला ने दो साल पहले उपायुक्त को शौचालय के लिए ज्ञापन दिया है। लेकिन शौचालय नहीं बन पाया है। भूमिहीन दिव्यांगजनों को भी घर बनाने के लिए योजना में शामिल कर सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। दिव्यांगों के लिए जिला मुख्यालय में आश्वासन के बाद भी भवन नहीं मिला। नब्बे प्रतिशत दिव्यांग भाई बहन की जमीन पर परिवार के अन्य सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। उपमंडल स्तर पर इस मामले को निपटाया जाए। हेमलता पठानिया ने सरकार से सभी को समय पर पेंशन देने की मांग कर संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें