कमरुघाटी के पवित्र बूढ़ा केदार धार्मिक स्थल में वीरवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन के तहत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिल्हनु, रोहांडा, किलिंग, छमयार, घीड़ी, कुटाहची समेत आसपास की कई पंचायतों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ जल में स्नान कर पुण्य अर्जित किया और दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।स्थानीय लोगों और आयोजन समिति की ओर से इस आयोजन की व्यापक तैयारी की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।