फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नवनियुक्त सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने संभाला पदभार

लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब एक महीने से रिक्त चल रहे सहायक अभियंता के पद पर प्रदेश सरकार ने नई नियुक्ति कर दी है। नवनियुक्त सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल में विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और सड़क मरम्मत के कामों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से इस पद का अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारी संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विजय गुलेरिया ने बताया कि वे वर्ष 1994 से विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पदोन्नति के बाद सहायक अभियंता के रूप में उनकी यह पहली नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें स्थानीय जनता के सहयोग की आवश्यकता होगी। वे क्षेत्र की समस्याओं का आकलन कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्टाफ, मजदूरों और मशीनरी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों के समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें