उपमंडल के बदेहड़ पंचायत के बीस साल के पंकज के उपचार को लेकर परेशान परिजनों को बड़ी राहत करते हुए कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने सारा खर्च उठाने का ऐलान कर दिया है। युवक को उसके पैतृक घर बदेहड़ से जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार दिला रहे परिजनों को आश्वस्त करते हुए कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों में इसका ईलाज वह अपनी देखरेख में करवाएंगे। वहीं सरकारी अस्पतालों में उपचार को लेकर पेश आ रही दिक्कतों पर भी सरकार के माध्यम से राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। सोमवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल से टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर हुए बीस साल के पंकज को स्वयं एंबुलेंस में रेफर करने के दौरान कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर कहा कि समय पर उपचार न मिलने से क्षेत्र के होनहार युवक की तबीयत बिगड़ी है। स्थानीय अस्पताल में तीन दिनों तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अब प्रदेश के बड़े अस्पताल में उपचार दिलाने की जो कवायद उन्होंने शुरू की है इससे पंकज की हालत में भी जल्द सुधार आएगा। गौरतलब है कि विकास खंड चौंतड़ा की बदेहड़ पंचायत में एक कमरे में बंद बीस साल के युवक पंकज की नाजुक हालत का मामला सामने आया था। माता मिश्ला देवी ने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की जब जानकारी दी तो इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने पंकज को उपचार दिलाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए थे।