फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: कुन्नू बाजार में कंपनी की लॉन्चिंग मशीन खराब, कुफरी मार्ग पर यातायात बाधित

कुन्नू बाजार में फोरलेन की पुल गर्डर लॉन्चिंग मशीन खराब होने से कुफरी सड़क बंद हो गई। रविवार रात मशीन को कुन्नू पुल साइट पर लाया जा रहा था। यातायात बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रेन की चेन का मेन एक्सल टूट गया। फौरी तौर पर कुफरी और मंडी के लिए जाने वाले वाहनों की आवाजाही को काॅलेज रोड़ से होकर डायवर्ट किया गया है। कंपनी के पीएम पवन कुमार ने बताया कि मशीन की मरम्मत की जा रही है। शीघ्र ही यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। पुलिस थाना प्रभारी पधर सौरव ठाकुर ने बताया कि यातायात बाधित न हो प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें