फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दोबारा बसाए जाएंगे आपदा में उजड़े लोग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा मंडी में प्राकृतिक आपदा के भूमिहीन लोगों को वन भूमि पर नए सिरे से हिमाचल सरकार घर बनाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से वन नियमों में राहत की जाएगी। सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे के बाद सुंदरनगर में कहा कि हिमाचल सरकार आपदा के कारण बेघर हुए लोगों और उजड़े इलाकों को दोबारा पूर्व की तर्ज पर बढ़ाएगी। उन्होंने कहा बेघर हुए लोगों को नए आशियाने दिए जाएंगे। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से आग्रह किया है। केंद्र की भाजपा सरकार से मिल कर प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को दोबारा घर प्रदान करेगी। इसके साथ सरकार की त्वरित कारवाई करने के कारण अधिकतर सड़क मार्ग अस्थाई रूप से बहाल किए गए है, ताकि जरूरत मंद लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा इसके लिए सात करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी क्योंकि स्वयं सिविल इंजीनियर है, इनको आपदा प्रभावित इलाकों के नुकसान का जायजा लेने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद सरकार के लिख निर्माण मंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री स्वयं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित सरकार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों मिल कर दर्द को साझा कर उनको अति आवश्यक राहत मुहैया करवा रहे है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर बहुत चिंतित हैं । उन्होंने कहा सरकार लोगों को स्थापित करने में हर हाल में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटे कारोबार दुकान दार जैसे वाल करने जैसा कारोबार करने वालों के तीन लाख तक के लोन के ब्याज जैसे एक सौ में आधा हिस्सा सरकार देगी। ताकि आर्थिक मदद मिल पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें