फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को मिलेगा अपना आशियाना, पधर उपमंडल में 17 लाभार्थियों के लिए 51 लाख रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना उपमंडल पधर में बेसहारा बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से 17 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद सरकार ही माता, सरकार ही पिता की भावना से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में ऐसे अनाथ व बेसहारा बच्चों तथा 27 साल तक की उम्र के व्यस्कों को आश्रय प्रदान किया गया है। पधर के गांव सुरहान की अनीता कुमारी ने बताया कि वह तीन-भाई बहन हैं। माता पिता का देहांत हुए काफी साल बीत चुके हैं और अब सुख-आश्रय योजना से उन्हें प्रदेश सरकार का ममतामयी आंचल मिला है। मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए मंजूर हुए हैं, जिसमें से एक लाख की राशि उनके खाते में आ चुकी है। वहीं तीनों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये की पॉकेट मनी भी मिल रही है। गांव सुरहान के सोमचंद मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत लाभार्थी हैं। वह कहते हैं कि कच्चा मकान होने से बरसात में उनके घर में पानी आ जाता था, जिससे रहने में बहुत मुश्किल हो रही थी। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई राशि से अब वह पक्का मकान बनाएंगे और खुशी से रह सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजिरी ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें