फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दवाड़ा के पास तीन दिनों बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 06:13 PM IST

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे दवाड़ा के पास तीन दिनों के बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। हालांकि अभी हाईवे सिर्फ एक तरफा यातायात के लिए ही बहाल हुआ है। बता दें कि यहां रविवार रात को हाईवे बंद हो गया था लेकिन सोमवार को इसे कुछ समय के लिए खोल दिया गया था और कुछ वाहन यहां से गुजरे भी थे लेकिन शाम के समय यह फिर से बंद हो गया था। सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते ब्यास नदी अपने पूरे उफान पर थी। दवाड़ा के पास एक जगह ब्यास नदी के बहाव ने भूमि कटाव करते हुए सड़क के एक हिस्से को ही धराशाही कर दिया था जबकि एक अन्य स्थान पर नदी का पानी हाईवे पर आकर बहने लग गया था। इस कारण भी हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था और वहां बड़े-बड़े गढ्डे पड़ गए थे। आज जब मौसम साफ हुआ तो सुबह से ही एनएचएआई की मशीनरी ने हाईवे की बहाली के कार्य को शुरू कर दिया था। दवाड़ा फ्लाईओवर के नीचे जहां पर गढ्डे पड़े थे उन्हें मिट्टी और पत्थर डाकलर भरा गया और जहां पर भूमि कटाव हुआ था वहां पर भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। शाम करीब पांच बजे इन स्थानों पर एक तरफा यातायात बहाल करते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। लंबे समय से फंसे वाहन चालकों और अन्य लोगों ने राहत की सांस लेते हुए अपना सफर फिर से शुरू कर दिया है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि हाईवे को अस्थाई तौर पर बहाल किया गया है। प्रशासन की सलाह है कि इस हाईवे पर बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही सफर करें। अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करें। क्योंकि हाईवे फिर कब बंद हो जाए, इस बारे में कुद भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें