फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जंजैहली पहुंचे राजस्व मंत्री जगत नेगी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, गो बैक के लगे नारे

सराज त्रासदी को लेकर बागवानी एवं राजस्व मंत्री की गलत बयानबाजी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ बयानबाजी के विरोध में भाजपा मंडल जंजैहली ने शुक्रवार को जंजैहली पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाकर गो बैक के नारे लगाए। जंजैहली भाजपा मंडल अध्यक्ष भीष्म ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि मंत्री जगत नेगी ने 30 जून को सराज आपदा व त्रासदी पर बयान दिया था कि सराज को मजा आया। भीष्म ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडल जंजैहली जगत सिंह नेगी का विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जगत नेगी ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो सराज समेत मंडी जिला में उनका भाजपा निरंतर विरोध करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें