फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अजय ठाकुर बोले- प्रदेश में कांग्रेस शासन में जनता त्रस्त, मुख्यमंत्री के चहेते मस्त

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गरीबों के ऊपर कहर बरपा रही है। कांग्रेस ने बीपीएल श्रेणी के लिए नियम बदलें हैं, उससे बड़ी संख्या में गरीब इस श्रेणी से बाहर हो जाएंगे। इससे उन्हें मिलने वाली सुविधाएं बंद हो जाएंगी और उनका जीवन कठिन हो जाएगा। इस कदम की कड़ी निंदा हो रही है। कहा कि गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मंडी में जारी बयान में अजय ठाकुर ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार गरीबों को हटाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार युवा विरोधी है। यह सरकार रोजगार समाप्त करके, अपने मित्रों को सरकारी खजाने से लाभ देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सरकारी खजाने के ऊपर बोझ डालकर दर्जनों सलाहकार भर्ती कर लिए हैं, लेकिन किसी एक सलाहकार की भी सलाह प्रदेश के हित में नहीं आई। इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस का काम केवल अपनों को लाभ पहुंचाना है। अजय ठाकुर ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार की नीतियों से लगातार महंगाई बढ़ी है, जिससे जन-जीवन कठिन हो गया है। कांग्रेस सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाई, डीजल पर वैट बढ़ाया, एचआरटीसी बस किराये कई गुना बढ़ाए और यात्रियों को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी। यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें