फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अजय ठाकुर बोले- राहुल गांधी की दिशाहीन राजनीति के रास्ते पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने देश में रोजगार के लिए 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन' योजना का स्वागत करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में सकारात्मक बदलाव की नई पहल बताया है। कहा कि कांग्रेस नेता व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति से प्रेरित होकर हिमाचल की जनता को लगातार गुमराह कर रहे हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि जिस तरह देश में राहुल गांधी नकारात्मकता तथा दिशाहीन राजनीति के खलनायक हैं, उन्हीं के रास्ते पर सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। शिमला रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट का धरना ढकोसला है तथा भ्रष्टाचार के पक्ष में भीड़ एकत्रीकरण मात्र है। जो जी-राम जी योजना का विरोध कांग्रेस कर रही वह दरअसल आम जनमानस जिन्हें रोजगार मिलेगा उनका विरोध है। अजय ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन से 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा इससे भ्रष्टाचार मुक्त भारत को गति मिलेगी जहां हर कोई खुशहाल होगा, यह महात्मा गांधी के सपने के भारत के लिए है। यूपीए सरकार की रोजगार गारंटी योजना में बहुत खामियां थीं तथा उसका भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। अजय ठाकुर ने भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को गति तथा मजबूती दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें