फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी के पड्डल मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

मंडी के छोटा पड्डल मैदान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में आईटीआई, वीजीसी मंडी, डाइट, डीएवी, एसवीएम, केंद्रीय विद्यालय, जागृति बीएड कॉलेज सरकारी स्कूलों के क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने आए विद्यार्थियों ने एक साथ खड़े होकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप और एक जून को वोट चिन्ह बनाकर लोगों को जागरूक किया। एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो नवीन ठाकुर, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी अशोक ठाकुर, सदर मंडी के नोडल अधिकारी सुभाष चंद और सुरजमनी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें