फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल: चलाहणू में स्मार्ट मीटरों के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोर पकड़ने लगा है। लडभड़ोल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विभिन्न महिला मंडलों ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के चलाहणू और बनांदर में महिला मंडलों ने प्रदेश की सुक्खू सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मंडल बनांदर, रथैर और रोपडू की सदस्यों ने चलाहणू से लेकर बनांदर तक रैली निकाली। संयुक्त महिला मंडलों की प्रधान अनीता देवी, रूमली देवी और पवना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उनके क्षेत्र में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। महिलाओं का कहना है कि गांव के अधिकतर बुजुर्ग और महिलाएं कम पढ़ी-लिखी या अनपढ़ हैं। ऐसे में वे न तो स्मार्ट फोन चलाना जानती हैं और न ही ऑनलाइन बिल भरने में सक्षम हैं। महिलाओं ने कहा कि उनके परिवार मनरेगा में मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं। घरों में बच्चे पढ़े-लिखे होने के बावजूद बेरोजगार बैठे हैं। ऐसी आर्थिक तंगी के दौर में वे स्मार्ट मीटरों का अतिरिक्त बोझ नहीं उठा सकते। उन्होंने सरकार को चेताया है कि गरीब जनता की इन व्यावहारिक समस्याओं को अनदेखा न किया जाए और उन पर जबरन स्मार्ट मीटर न थोपे जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें