फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में 15 साल बाद भारी बर्फबारी, दो फीट तक बिछी सफेद चादर, किसानों के चेहरे खिले

लडभड़ोल तहसील के ऊपरी इलाकों में कुदरत ने 15 साल का लंबा सूखा खत्म कर दिया है। करीब डेढ़ दशक बाद आसमान से बरसी 'चांदी' ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। ऊपरी पहाड़ियों पर करीब दो फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पूरा इलाका किसी जन्नत जैसा नजर आने लगा है। लंबे इंतजार के बाद लडभड़ोल के डुघधार, रोपडी, कलैहडू, खजूर, गाहरा और भभोरी धार में दो अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई है। सुबह जब लोग जागे, तो अपने आंगन और छतों को सफेद चादर में लिपटा देख खुशी से झूम उठे। बर्फबारी किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। स्थानीय किसान राजदीप, ललित, रमेश और दान सिंह आदि ने बताया कि वे लंबे समय से बारिश और बर्फ का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने गेहूं और सब्जियों की बिजाई की थी, लेकिन सूखे के कारण चिंता बनी हुई थी। अब इस बर्फबारी और बारिश से उनकी फसलों को नया जीवन मिला है। किसानों के मुताबिक यह बर्फबारी उनकी खेती के लिए खाद का काम करेगी। बर्फबारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि, प्रशासन ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने गिरते तापमान और फिसलन को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें