फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया पौधारोपण अभियान

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से ममाण-बनांदर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता शर्मा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. मुनीष ठाकुर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में केवल पहला कदम है। पौधे लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आने वाले वर्षों तक लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की, ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। डॉ. ठाकुर ने चल्हाणु गांव के स्वर्गीय बरडू राम के पर्यावरण संरक्षण में योगदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि बरडू राम ने सड़क किनारे आम के 60 से अधिक पौधे लगाए थे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पौधारोपण अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे। अभियान में बनांदर पंचायत की प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान कमल कुमार और महिला मंडल प्रधान अनीता देवी भी शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें