फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जोगिंद्रनगर नगर परिषद की पार्षद शिखा सड़क हादसे में घायल, टांडा रेफर

नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड चार समलोट की पार्षद शिखा सोमवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे में उनकी कमर, पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पार्षद शिखा अपने पति चमन के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार सुबह जोगिंद्रनगर शहर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सरकाघाट सड़क पर गरौड़ू के पास अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिखा घायल हो गईं, जबकि उनके पति सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पार्षद को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष संतोष कुमारी, उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया समेत अन्य पार्षदों ने शिखा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्षद शिखा जल्द स्वस्थ होकर नगर परिषद के कार्यों में लौटेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें