फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के लिए सीएम और प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग ने गंभीरता दिखाई होती तो शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या नहीं हुई होती। मंडी में जयराम ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को जिम्मेवार ठहराया। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी में जो घटना घटी है उसे रोका जा सकता था क्योंकि महिला कुछ समय से पुलिस और सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रही थी। यदि पुलिस ने समय रहते महिला को सुरक्षा दे दी होती तो आज उसे गोलियों से छलनी नहीं होना पड़ता। महिला ने जो आशंका जाहिर की थी वह सच साबित हुई। यह सारा घटनाक्रम प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति कोई प्राथमिकता ही नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घटनाक्रम से यही साबित होता है कि प्रदेश सरकार को अपने नागरिकों की जान की कोई परवाह ही नहीं है। सीएम सिर्फ सत्ता के नशे में मशगूल हैं। गृह विभाग सीएम संभालते हैं और यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे कानून व्यवस्था को सही ढंग से बनाए रखें ताकि अपराधियों में पुलिस का डर हो। ऐसे घटनाक्रम प्रदेश में बीते दिनों में कई बार हो चुके हैं। लेकिन सरकार कोई कार्रवाई न करते हुए सिर्फ हाथ्र पर हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश में संवेदनहीन सरकार काम कर रही है और यह चर्चा अब हर चौक चौराहे पर हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें