पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू संवेदनहीन हैं। उनमें कोई गंभीरता नहीं है। वह मस्ती करने आए हैं और मस्ती कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल के लिए त्रासदी से कम नहीं है। कहा कि मुख्यमंत्री की साेच का दायरा जिस तरह है, यह हिमाचल में तमाशा बना हुआ। उनके मंत्री और वह खुद क्या करते हैं यह एक्सपोज हो चुका है। ठाकुर ने कहा कि वीरवार सुबह से वह सीएम को छह बार कॉल कर चुके है, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। यह पहली बार देखा जा रहा है। सड़कों को बहाल किया जाना चाहिए, तभी आगे जा सकते हैं। हेलीपैड पर जाकर कुछ नहीं हो सकता है। वह कई किलोमीटर पैदलकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे हैं। सीएम होते हुए लोगों के लिए काम करें और जिंदगियों को बचाएं। बेहतर होता कि अपनी मीडिया टीम के साथ हेलीपैड पर केंद्र से भेजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से उतर कर तबाही वाले गांवों की तरफ नजर डालते। उन्हें तो वहां सिर्फ यह दिखाना था कि वह सराज पहुंचे। हेलीपैड पर दो मिनट तक ही रुके और राशन उतारते ही शिमला चले गए। आपदा के बीच सांसद कंगना रणौत के यहां न होने के प्रश्न पर जयराम ठाकुर ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया।