सरकार की महत्वकांक्षी योजना, बागवानी विभाग के सहयोग और किसानों की मेहनत से सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का गांव खगरांओ एक फल गांव के रूप में विकसित हो रहा है। बागवानी विभाग द्वारा खगराओं गांव के 36 किसानों का एक क्लस्टर बनाया गया। गांव के 36 किसान परिवारों ने हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना में 11.5 हेक्टयेर में प्लम का बगीचा तैयार कर उदाहरण पेश किया है। यहां प्लम की चार किस्मों ब्लैक एंबर, रेड ब्यूट, सेंटा रोसा, फ्रायर के लगभग 7,428 पौधे लगाए गए हैं।