फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 15 अगस्त तक 15 फीसदी लंबित डीए जारी करे सरकार, पेंशनर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की सुंदरनगर इकाई ने सरकार से 15 अगस्त तक 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मांग की है। फोरम ने संशोधित वेतनमान के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले एरियर का भुगतान लंबे समय से लंबित होने पर भी रोष जताया। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आश्रित परिवारों के साथ आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। सुकेत सिनेमा परिसर में इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पारिवारिक पेंशन धारकों ने भाग लिया। बैठक में एक जनवरी 2016 से एक अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। एरियर के इंतजार में कई पेंशनर्स की मौत फोरम के अध्यक्ष केएस जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उपमहासचिव जगमेल ठाकुर ने कहा कि एरियर के भुगतान का इंतजार करते हुए कई पेंशनर्स की मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवारों को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की ओर से सरकार और विद्युत परिषद प्रबंधन के समक्ष कई बार मांगें उठाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे पेंशनर्स में रोष बढ़ रहा है। फोरम ने मुख्यमंत्री से मांग की कि 15 अगस्त तक लंबित 15 फीसदी डीए जारी किया जाए। इसके अलावा विद्युत बोर्ड के चेयरमैन से पेंशनर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर अन्य लंबित मांगों का समाधान करने का आग्रह किया गया। पेंशनर्स फोरम के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की तो फोरम आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता केडी खोसला, पवन शर्मा, आरपी धीमान, एसएस दैहल, एनपी शर्मा, बीके शर्मा, पीके शर्मा, जेपी गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें