फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साइंस संकाय में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान, लेफ्टिनेंट बनना चाहती हैं पलक ठाकुर

प्रदेश में साइंस संकाय में चौथा स्थान हासिल करने वाली जिला मंडी के एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंतनगर तताहर की छात्रा पलक ठाकुर लेफ्टिनेंट बनना चाहती हैं। पलक ठाकुर ने 500 में से 490 अंक 98 प्रतिशत अंक लेकर हिमाचल प्रदेश बोर्ड में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पलक ने दसवीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से 90.5 प्रतिशत अंकों से पास की थी। पालक के पिता लेखराज आर्मी में सेवारत हैं जबकि माता सोनिया ठाकुर एक गृहणी हैं। पलक 12वीं के बाद एनडीए में जाना चाहती है और देश की सेवा करना चाहती है। पलक का एक छोटा भाई है, जोकि इस स्कूल में ही नौवीं कक्षा में पढ़ता है। पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राणा, प्रबंधक प्रेमचंद ठाकुर तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने पलक और अभिभावकों को बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें