फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: फोरलेन बना, लेकिन 9 मील क्षेत्र में लिंक रोड को भूली कंपनी, बारिश में बनी नाला, लोगों में आक्रोश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर फोरलेन का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन इससे सटे गांवों को जोड़ने वाली लिंक रोड को एनएचएआई और निर्माण कंपनी ने लावारिस छोड़ दिया। मंडी जिले के जागर पंचायत के 9 मील क्षेत्र में हाईवे से नीचे गांव को जोड़ने वाली सड़क को अभी तक पक्का नहीं किया गया है, जिससे बरसात के मौसम में यह रास्ता नाले का रूप ले लेता है। 9 मील निवासी भागीरथ सकलानी, चेत राम और चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि जब यहां डबल लेन सड़क थी, तब हाईवे से पुल तक जाने वाला रास्ता लगभग नाै फीट चौड़ा था लेकिन फोरलेन कटिंग के बाद यह रास्ता पूरी तरह तबाह हो गया है। कंपनी नें इस जगह फोरलेन पर न तो कोई क्राूसिंग इस गांव के लिए छोड़ी है और न जागर गांव को पैदल रास्ता और मोक्ष धाम का रास्ता बनाया है। इस लिंक रोड से 3 से 4 पंचायतों के लोग रोजाना मंडी और पंडोह की ओर आवाजाही करते हैं। केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नया पुल और सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जारी है। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा इस लिंक रोड अन्य कार्यों को भी बनाकर पक्का कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें