फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बोला जुबानी हमला, बोले- लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रही सरकार

Krishan Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 03:44 PM IST

पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने बुाधवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में इस वर्ष बरसात के दौरान जो भारी त्रासदी हुई, उसने लोगों के दिलों पर गहरे जख्म छोड़े, क्योंकि सैकड़ों घर तबाह हुए, कई परिवार उजड़ गए और प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ। पूर्व मंत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां सरकार को लोगों के जख्म भरने चाहिए थे, वहीं वह नमक-मिर्च छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद उम्मीद थी कि सरकार राहत और पुनर्वास को प्राथमिकता देगी, लेकिन तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने सिर्फ घोषणाओं और कागज़ी योजनाओं का ढोल पीटा है, जबकि जमीनी हालात आज भी बदतर हैं। ठाकुर महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आपदा के समय प्रशासन की लापरवाही के कारण कई लोगों को समय पर मदद नहीं मिल सकी। पीड़ित परिवार आज भी राहत राशि और पुनर्वास का इंतज़ार कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें