फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पराशर ऋषि की प्राचीन प्रतिमाएं मंदिर पहुंचने पर उत्सव का माहौल

Krishan Singh Updated Thu, 24 Apr 2025 04:55 PM IST

रियासतकाल की परंपरा का निर्वहन करते हुए ऋषि पराशर का खारा (प्राचीन प्रतिमाएं) बांधी स्थित कोठी से प्राकृतिक झील के पास मंदिर में पहुंची। पराशर ऋषि के हरियान और ग्रामीणों ने खारा का फूलों के साथ स्वागत किया। इस दौरान समूचा क्षेत्र वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठा। पराशर ऋषि के पहुंचने से वहां पर मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पराशर में काशी पर्व मनाया जाएगा। काशी पर्व में सभी गांव वासी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं । जो नई फसल होती है उसको गांवों वासी अपने खेतों से निकाल कर पराशर ऋषि को अर्पित कर भोग लगाते हैं। सभी ग्रामीण और अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद आवंटित किया जाता है। पराशर ऋषि के पहुंचने पर उत्सव शुरू हो गया। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा और प्रेस सचिव मनोज ने भी ऋषि के कोठी में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि रियासत काल की परंपरा को संजोए रखना बहुत अच्छी बात है । इस तरह के आयोजन से हम प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में सफल रहते है। काशी पर्व के दौरान क्षेत्र के अन्य देवी देवता भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर बलबीर ठाकुर,अमर सिंह,तीर्थ राज,अन्य पुजारी और समिति के सभी व्यक्ति मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें