फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी में मकान की कटिंग से दूसरे व्यक्ति की जमीन में आई दरारें

एनएच-3 जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर कोटली सड़क पर मघोघरी कैंची मोड़ के पास एक व्यक्ति की ओर से मकान के लिए जमीन की कटिंग करवाने से दूसरे किसान जयपाल की जमीन में कई जगह दरारें आ गई हैं। यहा बनाई गोशाला व पानी के टैंक को भी खतरा बढ़ गया है। कटिंग से बिजली बोर्ड की टावर लाइन के टावर में भी दरारें पड़ चुकी है। अगर समय रहते डंगा नहीं लगाया तो बरसात में हादसा हो सकता है। जयपाल ने बताया कि वह एसडीएम धर्मपुर को भी शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने तहसीलदार को आदेश किए थे, लेकिन अभी तक मौका पर कोई नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने उक्त व्यक्ति को तुंरत कार्य शुरू कर डंगा लगाने को कहा, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है और अगर यहां उससे पहले डंगा नहीं लगाया गया तो बहुत बड़ा नुक्सान हो सकता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें