फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्याठी व हियूंण के बेघर परिवारों को अब तक नहीं मिली जमीन, किसान सभा ने एसडीएम से लगाई गुहार

प्राकृतिक आपदाओं से बेघर हुए स्याठी और हियूंण-बाल्ह के परिवारों की समस्याओं को लेकर किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नेता भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम धर्मपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष प्रभावित परिवारों की समस्याएं रखते हुए उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग उठाई। किसान सभा नेता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान लौंगिणी पंचायत के स्याठी गांव में भारी भूस्खलन के कारण दो दर्जन के करीब परिवार बेघर हो गए थे। घटना को लगभग एक वर्ष होने वाला है, लेकिन प्रभावित परिवारों को आज तक मकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने इन परिवारों को केवल तीन माह का किराया दिया है, जबकि वे पिछले एक वर्ष से किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा। वहीं एसडीएम धर्मपुर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनकर मामले को सरकार के समक्ष उठाने और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें