फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: दिनेश सकलानी फिर बने बार एसोसिएशन के प्रधान, देशमित्र उपाध्यक्ष

जिला मंडी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शनिवार को करवाए गए। इसमें 409 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ही मतदान हुआ। सचिव, सह सचिव और लाइब्रेरियन पद निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में 14 वोट अमान्य पाए गए। चुनाव प्रक्रिया संयोजक लोकेश कपूर और खूब राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव संयोजक खूब राम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिनेश सकलानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भंवर भारद्वाज को 128 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भंवर को 138 और दिनेश को 266 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर देशमित्र ने अपनी प्रतिद्वंद्वी योगिता चौहान को 31 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए लीला प्रकाश तथा सह सचिव पद पर गौरव राणा निर्विरोध चुने गए। लाइब्रेरियन पद पर कुमारी नीतू का चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अधिवक्ता दिनेश शर्मा, टीआर पठानिया, विजय भंडारी, नीरजा ठाकुर, यशु कश्यप, सुशीला, जौनिका, चंदन रस्तोगी और गुमित का योगदान रहा। परिणाम घोषित होने के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें