फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: उपायुक्त बोले- मंडी जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए स्थापित किए 1100 पोलियो बूथ

देश सहित पूरे प्रदेश में प्लस पोलियो दिवस पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही है इसी कड़ी में आज मंडी के जोनल अस्पताल में जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो दवाई पीलाकर पोलियो दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा है कि आज पूरे देश के साथ-साथ मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अनिवार्य रूप से पिलाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार में पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रहे।उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 64 हजार 500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 1100 से अधिक पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के संचालन के लिए 4450 से अधिक बूथ टीम सदस्य तथा 228 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी बच्चे को पहले भी पोलियो की बूंदें पिलाई जा चुकी हों या हाल ही में कोई अन्य नियमित टीकाकरण किया गया हो, तब भी पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जो बच्चे आज के दिन खुराक लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें