फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धनराशि का भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार, मंडी में निकाली रोष रैली

धनराशि का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदार भड़क गए हैं। मंडी में गुरुवार को ठेकेदारों ने रोष रैली निकाली और सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से 21 अप्रैल तक भुगतान करने की मांग उठाई। भुगतान न होने पर मजबूरन परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। धरने में आई एक महिला ठेकेदार ने तो भुगतान दो या फिर जहर ही दे दो की बात कह डाली। ठेकेदार यूनियन मंडी के प्रधान सुरेश व उपप्रधान संतोष ने बताया कि उधार लेकर किए गए कार्य का भुगतान न होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कर्जा लौटाना मुश्किल हो गया है। 31 मार्च तक उनकी लंबित धनराशि का भुगतान न हो पाया है । सरकार लंबित धनराशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करें अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें