फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी सीटू, 10 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन

सीटू जिला कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार की श्रमिक एवं ग्रामीण रोजगार संबंधी नीतियों के विरोध में आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। शनिवार को ताराचंद भवन में आयोजित जिला कमेटी की बैठक में 10 अगस्त को मंडी जिले के चार स्थानों पर जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मजदूर और किसान बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे। जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रेहड़ी-फड़ी, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, 102-108 एंबुलेंस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सफाई मजदूर यूनियनों से जुड़े जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर अधिवेशन तथा 29 जुलाई को दिल्ली में होने वाले अधिवेशन में मंडी जिला से बड़ी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे। बैठक में सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश सरवाल, बिमल शर्मा, सुदर्शन, नरेश कुमार, अंजुला, गोदावरी, ललिता, दया देवी, सुमित कुमार, तिरुमल, धनंजय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें